कुएं में गिरने से दादी की मौत, पोते की हालत गंभीर
Grandmother. झारखंड के चतरा में कुएं में गिरने से दादी की मौत हो गई, जबकि पोते की हालत गंभीर है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 01:05 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 01:05 PM (IST)
पत्थलगडा (चतरा), जेएनएन। झारखंड के चतरा में खेत में जाने के क्रम में दादी और पोता कुआं में गिर गए। हादसे में में दादी की मौत हो गई, जबकि पोता को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। मामला पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय का है।
मृतका की पहचान झमन दांगी की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला अपने एक वर्षीय पोते को गोद में लेकर खेत जा रही थी। गुजरी गेट के पास एक खेत में बने कुआं के किनारे से गुजर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह बच्चे समेत कुआं में गिर गई।
ग्रामीणों की मदद से दोनों को कुआं से बाहर निकाला गया। बच्चे को गंभीर चोट लगी है। ग्रामीण उसे इलाज के लिए हजारीबाग ले गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें