Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने इंदिरा के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी गिद्धौर(चतरा) प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जय

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 07:01 PM (IST)
कांग्रेसियों ने इंदिरा के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
कांग्रेसियों ने इंदिरा के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, गिद्धौर(चतरा): प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर मनाया। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस क्रम में वक्ताओं ने कहा इंदिरा गांधी सिर्फ महिला ही नहीं बल्कि आयरन लेडी के रूप में विख्यात हुई। उनके कार्यकाल में भारत विकास के उच्चतम शिखर पर पहुंचा। जबकि उन्होंने 1971 में पाकिस्तान को दो भाग में बाटकर अपनी अदम साहस के साथ-साथ भारत के शक्ति का एहसास दुनिया वालों को कराया। यही वजह है कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के रूप में जानते हैं। कांग्रेसियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जबकि कांग्रेस के नीति व सिद्धांत को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, राज सभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, केदार दांगी, जयप्रकाश दांगी, पोखन बैठा, मो. अबुल कलाम, मो. शकूर अंसारी, नगीना यादव सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

संवाद सूत्र, प्रतापपुर(चतरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम के आवास पर गुरूवार को भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुरूआत कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने इंदिरा गांधी को आधुनिक भारत के महान निर्माता, कुशल रणनीतिकार एवं राजनीतिज्ञ तथा ²ढ़ इच्छा शक्ति वाला महिला बताया। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र भारत के पहले महिला प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया एवं देश के विकास में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। मौके पर अशोक वर्मा, मसरुद्दीन खान, सलमान, इरशाद खुर्शीद, गोविद दास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.