Move to Jagran APP

मौसम ने डाला खलल, चतरा नहीं आ सके सीएम

मौसम की खराबी को लेकर चतरा नहीं आए मुख्यमंत्री जागरण संवाददाता चतरा मौसम की खराबी के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास का प्रस्तावित चतरा प्रवास अंतिम समय में स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री भाजपा की विजय संकल्प सभा में शिरकत के लिए यहां आने वाले थे। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां अधूरी रह गई। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी को कार्यक्रम में शिरकत के लिए यहां भेजा। पर्यटन मंत्री सड़क मार्ग से पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की। भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री चतरा आने के लिए रांची हवाई अड्डा पर पहुंच चुके थे। लेकिन बारिश के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। करीब एक घंटा तक प्रतीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को रद्?द कर दिया। मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:59 PM (IST)
मौसम ने डाला खलल, चतरा नहीं आ सके सीएम
मौसम ने डाला खलल, चतरा नहीं आ सके सीएम

चतरा : मौसम के बदले मिजाज के कारण मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का प्रस्तावित चतरा प्रवास अंतिम समय में स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री भाजपा की विजय संकल्प सभा में शिरकत के लिए यहां आने वाले थे। उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी को कार्यक्रम में शिरकत के लिए भेजा। पर्यटन मंत्री सड़क मार्ग से पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की। भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री चतरा आने के लिए रांची हवाई अड्डा पर पहुंच चुके थे। लेकिन बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। करीब एक घंटा तक प्रतीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को रद कर दिया। मुख्यमंत्री को 11:30 बजे यहां आना था। उनके आगमन को देखते हुए स्थानीय बाबा घाट में हैलीपैड बनाया गया था। हैलीपैड पर उनके स्वागत के लिए चतरा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सह बोकारो के विधायक विरंची नारायण, स्थानीय विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता, सिमरिया विधायक गणेश गंझू, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रो. युगलकिशोर खंडेलवाल सहित अन्य नेता 11 बजे से ही इंतजार कर रहे थे।

loksabha election banner

इधर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध कर रखा था। मुख्यमंत्री को हैलीपेड से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल इंदुमति टिबडे़वाल सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचना था। पूरे मार्ग में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को रद होने की सूचना स्थानीय नेताओं एवं जिला प्रशासन को मिली। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.