विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध: श्रम मंत्री

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Jul 2022 06:14 PM (IST)

गरीबों के कल्याण के लिए सरकार कटिबद्धमंत्री

गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध: श्रम मंत्री
गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध: श्रम मंत्री

गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध: श्रम मंत्री

गिद्धौर पहुंचे सत्यानंद भोक्ता, रोजगार शुरू कर युवा बनें आत्मनिर्भर, कई लोगों को मिला लाभ,पेंशन योजना की स्वीकृति भी दी गई

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा): गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। कल्याण कल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंचे जिसके लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम किया जा रहा है। ताकि सीधे तौर पर लाभुकों को लाभ दिया जा सके। उक्त बातें राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण सह कौशल विभाग के मंत्री सत्यानंद भोगता गिद्धौर में सभा को संबोधित करते हुए कही। वे सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर गिद्धौर पहुंचे थे। जहां पर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पदाधिकारियों की टीम ने स्वागत किया। उन्होंने कहा सभी को मिलकर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारना है। इसके लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। जबकि श्रम विभाग से बेरोजगारों को जुड़कर रोजगार परक प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। सभा को जिला परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिप सदस्य अनीता देवी, प्रमुख अनीता देवी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न योजनाओं के दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस क्रम में सड़क दुर्घटना में मृतक दीपेंद्र पांडेय की पत्नी को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। जबकि जेएसपीएल से कई महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभुकों को भी प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि दी गई। जबकि सर्वजन पेंशन योजना के तहत विभिन्न पंचायत के करीब एक दर्जन लाभुकों को आन द स्पाट स्वीकृति पत्र दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, उप प्रमुख प्रीतम यादव, मुखिया निर्मला देवी, जगदीश यादव,बेबी देवी,जगदीश यादव, सरिता देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।