Move to Jagran APP

बाबूलाल मरांडी के आगमन को ले हुई चर्चा

प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप परिसर में शनिवार को भाजपाइयों क

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 07:58 PM (IST)
बाबूलाल मरांडी के आगमन को ले हुई चर्चा

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप परिसर में शनिवार को भाजपाइयों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता व संचालन सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र पासवान ने की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के चतरा आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया स्वागत में प्रतापपुर से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चतरा जाएंगे। मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने बाबूलाल मरांडी को राज्य में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, जर्जर सड़क, उद्योगों तथा गिरते कानून व्यवस्था से अवगत कराने का निर्णय लिया। बैठक में निर्मल राम, कलेंद्र गुप्ता, रोहित गुप्ता, आशुतोष कुमार, उमेश ठाकुर, आनंदी साव, पंकज कुमार, अयुब मियां सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.