Move to Jagran APP

प्रदेश के 19 लाख किसानों को मिलेगा केसीसी ऋण का लाभ : बादल पत्रलेख

संवाद सूत्र प्रतापपुर (चतरा) प्रदेश के 19 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 07:00 PM (IST)
प्रदेश के 19 लाख किसानों को मिलेगा केसीसी ऋण का लाभ : बादल पत्रलेख
प्रदेश के 19 लाख किसानों को मिलेगा केसीसी ऋण का लाभ : बादल पत्रलेख

संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा): प्रदेश के 19 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण मुहैया कराया जाएगा। इसकी घोषणा प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने शनिवार को प्रतापपुर में की। कृषि मंत्री पार्टी के एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए यहां आए थे। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिंहा, संजय लाल पासवान, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह तथा झारखंड के महिला मोर्चा की प्रभारी नेय डिसूजा मौजूद थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रकीबुल इमाम तथा संचालन जिला महासचिव अशोक वर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बादल पत्रलेख ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साहसिक निर्णय के कारण पंजाब को बचाया जा सका। उसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। तकनीकी और संचार के क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी माने जाते हैं। श्रीलंका में शांति सेना भेजने का खामियाजा राजीव गांधी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी लेकिन केंद्र की मोदी सरकार सार्वजनिक संपत्तियों को निजीकरण करने में लगे हुए हैं। किसानों का दोहन हो रहा है। महंगाई चरम पर है। उसके बाद भी सरकार की थोथली दलील है। मंत्री ने कहा कि प्रतापपुर के विकास का उत्तरदायित्व मेरे ऊपर है। प्रखंड का अपेक्षित विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस बार 60 लाख 85 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया था और लक्ष्य के विरुद्ध एक सौ दो प्रतिशत धान की खरीददारी की गई। मंत्री ने प्रतापपुर प्रखंड में बिजली, स्वास्थ्य, सड़क की स्थिति में सुधार का आश्वासन दिया। मुनगा नदी पर बांध बनवाने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री मोतीलाल पासवान ने भाजपा से त्यागपत्र देकर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। मौके पर जेवीएम की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीरत फातिमा के साथ नासरिन परवीन ने भी कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे, लोकसभा कोर्डिनेटर भीम कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री राम, साबीर हुसैन, प्रमील कुमार, नंदकिशोर साव, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, रेयाज अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.