Move to Jagran APP

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजायमान हुआ वातावरण

इसके अलावा विभिन्न शिव मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस प्रकार पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:38 PM (IST)
हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजायमान हुआ वातावरण
हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजायमान हुआ वातावरण

संवाद सूत्र, चतरा : जिले में महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन मंदिरों एवं मठों में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। विशेष कर शिवालयों में तो देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम रहा। शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। पूरे दिन शिवालय परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान होते रहे। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध थे। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ कुंदा प्रखंड के महादेव मठ में देखने को मिली। यहां पर बीस हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ जलाभिषेक किया। शहर में सबसे अधिक भीड़ कठौतिया के शिव मंदिर पर देखने को मिली। महाशिवरात्रि पर्व पर यहां मेले का भी आयोजन किया गया था। इसके साथ ही हंटरगंज के कौलेश्वरी में भी आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। शिव मंदिरों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या दर्शन-पूजन अधिक करते नजर आई। वहीं सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी काफी भीड़ रही। प्रखंड के डहुरी गांव में शिव बरात निकाली गई। बाबा भोलेनाथ की बरात में श्रद्धालु जमकर थिरके। बरात डहुरी देवी मंडप से निकाली गई, जो डमडोइया, सीमा होते हुए कसियाडीह तक गई। बरात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न शिव मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस प्रकार पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.