स्वामी जी के बताएं मार्गो पर चलने का आह्वान
आदर्श है। कहा कि आज देश के समक्ष असंख्य समस्याएं हैं जिन्हें युवा ही सुलझा सकते हैं। उन्होंने विवेकानंद से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण करने की बात कही। व्याख्याता रंजीत कुमार ने स्वामी जी के प्रेरणात्मक बातों से युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की बात कही। प्रशि
संवाद सहयोगी, चतरा: स्थानीय लाला प्रीतम बीएड कॉलेज में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर युवा सप्ताह दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निर्देशक लाला प्रसाद साहु ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विनय कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक ने स्वामी जी को विश्व का अध्यात्मिक गुरु बताया। साथ ही उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि विवेकानंद भारतीय दर्शन संस्कृति तथा सनातन धर्म के प्रतीक थे। उन्होंने युवा वर्ग में सन 1893 ई में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर संपूर्ण विश्व मे धर्म तथा संस्कृति का लोहा मनवाया। कहा कि विवेकानंद भारत के ही नहीं पूरे दुनिया के लिए आदर्श है। कहा कि आज देश के समक्ष असंख्य समस्याएं हैं, जिन्हें युवा ही सुलझा सकते हैं। उन्होंने विवेकानंद से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण करने की बात कही। व्याख्याता रंजीत कुमार ने स्वामी जी के प्रेरणात्मक बातों से युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की बात कही। प्रशिक्षु सुशांत एवं संगीता ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षु प्रियंका, प्रतिमा, पूजा, निशा, संतोष, अखिलेश, हरिनन्दन, जितेंद्र, नरेंद्र, दीपक, राकेश, राखी, रौशनी, नगिना, सुमन आदि की सराहनीय भुमिका रही।