Move to Jagran APP

कुएं से विवाहिता का शव बरामद

थाना क्षेत्र के स्टालिन नगर से पुलिस ने कुएं से एक विवाहिता का शव बरारमद किया है। मृतका के पिता ने बेटी के ससुर पर ही दु‌र्ष्कम के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:37 PM (IST)
कुएं से विवाहिता का शव बरामद

संवाद सूत्र, हंटरगंज : थाना क्षेत्र के स्टालिन नगर से पुलिस ने कुएं से एक विवाहिता का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और बाद में रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की मौत तीन से चार दिन पूर्व हुई है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक व महिला चिकित्सक नहीं रहने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रेफर किया गया है। मृतका बिहार के इमामगंज थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी विलास भारती की पूजा कुमारी पुत्री (25) थी।

loksabha election banner

मृतका के पिता विलास भारती ने हंटरगंज थाना में ससुर खेलावन भारती व उसकी दोनों पत्नियां कुंती देवी एवं सुदमियां देवी तथा गोतनी गोली देवी के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर उसे जलाने के लिए शमशान घाट ले जाने की तैयारी में जुटे हुए थे। जब उसे गांव के अन्य ग्रामीण ने फोन पर इसकी जानकारी दी, तो वे बेटी के ससुराल गए। उसके बाद उसने हंटरगंज पुलिस हो फोन किया। जिसके पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि पूछे जाने पर उसके ससुर खेलावन भारती ने कहा कि उसकी बेटी पिछले मंगलवार से लापता थी। गुरुवार की सुबह कुएं में उसका शव देखा गया। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुर खेलावन भारती ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिया है। साक्ष्य छुपाने के लिए उसे घर के बगल में ही एक कुंए में डाल दिया और बिना बताए उसका अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाने की तैयारी कर रहा था। ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो। इधर मृतका के ससुर व अन्य परिजनों ने बताया कि बीते मंगलवार को किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। गुस्से में उक्त महिला ने घर से बाहर निकल गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने रात्रि में काफी खोजबीन की परंतु रात्रि में कही पता नही चल सका। गुरुवार की सुबह घर के बगल में स्थित कुएं में उसका शव तैरते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.