हाइवा से कुचलकर राहगीर की मौत
सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव के समीप बुधवार की मध्य रात्रि एक हाईवा अनियत्रित होकर सड़क के किनारे चल रहे राहगीर को अपने चपेट में ले लिया। जिससे राहगीर की मौत हो गई। मृतक बिरासपुर गांव निवासी रामेश्वर यादव का 30 वर्षीय पुत्र पिटू यादव है। इधर दुर्घटना के बाद चालक ने वाहन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर हाईवा को कब्जे में करते हुए थाना ले आई। पुलिस ने बताया कि हाईवा मालिक की शिनाख्त की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात्रि करीब साढ़े आठ बजे सिमरिया के रास्ते तेज गति से एक हाईवा आ रहा था। सीमा से पिटू पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी हाईवा सामने से उसे रौंदता हुआ पार हो गया और आगे वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संवाद सहयोगी, चतरा : सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव के समीप बुधवार की मध्य रात्रि एक हाइवा अनियत्रित होकर सड़क के किनारे चल रहे राहगीर को अपने चपेट में ले लिया। जिससे राहगीर की मौत हो गई। मृतक बिरासपुर गांव निवासी रामेश्वर यादव का पुत्र पिटू यादव (30) है। इधर दुर्घटना के बाद चालक ने वाहन घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवा को कब्जे में करते हुए थाना ले आई। पुलिस ने बताया कि हाइवा मालिक की शिनाख्त की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे सिमरिया के रास्ते तेज गति से एक हाईवा आ रहा था। सीमा से पिटू पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी हाइवा सामने से उसे रौंदता हुआ पार हो गया और आगे वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।