प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों व कलस्टरों का निरीक्षण
पर्यर्वेक्षक ने लिया कलस्टरों का जायजा संवाद सूत्र हंटरगंज प्रखंड स्थित जोरीघंघरी एवं बांका क्लस्टर का समान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक डां.धनंजय ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार स्थानीय अंचल अधिकारीथानेदार हंसे उंराव एवं प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी सतीश मिश्रा मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलस्टर पर मौजूद सभी पानी बिजली शौचालय एवं ठहरने के अलावा सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आने जाने की सड़कें एवं कलस्टर से बूथ की दूरी का जायजा लिया। इनके द्वारा झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाकों के हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।
संवाद सूत्र, हंटरगंज : विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों व कलस्टरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ स्थानीय बीडीओ भी थे। दो प्रेक्षक जोरी, घंघरी एवं बांका क्लस्टर और मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलस्टर पर उपलब्ध व्यवस्था पानी, बिजली, शौचालय आदि की सुविधाओं पर संतुष्ट नजर आए। पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि चूंकि हंटरगंज का सीमा बिहार से सटा हुआ है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष रूप से नजर रखने की जरूरत है।