मुखिया हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को ले निकाला कैंडल मार्च
जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा पंचायत के मुखिया चंद्रिका यादव के हत्याकांड की खुलाशा नहीं होने और हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार की शाम कैंडल मार्च सह न्यायाल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी के हाथों में कैंडल और तख्तियां था। तख्तियां में हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर स्लोगन लिए हुए थे। कैडल मार्च का नेतृत्व गजवा पंचायत के मुखिया रोहित कुमार कर रहे थे। विनय भारती पार्क के पास शुरू हुई कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए फांसीहारी तालाब के पास संपन्न हो गया। इस दौरान लोग गिरफ्तारों को लेकर नारेबाजी भी कर रहे थे। कैंडल मार्च में महरू यादव नवलकिशोर यादव प्रतीक यादवरूपेश यादव राहुल यादव अजय यादवखेदू यादव राजू भारतीजीतेंद्र यादव विक्रम यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
संवाद सूत्र, चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा पंचायत के मुखिया चंद्रिका यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार की शाम जिला मुख्यालय में कैंडल सह न्याय मार्च निकाला गया। जिसमें सैकड़ों संख्या में लोग शामिल थे। उनके हाथों में कैंडल और तख्तियां थी। तख्तियों में हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर स्लोगन लिखे हुए थे। कैंडल मार्च का नेतृत्व गजवा पंचायत के मुखिया एवं मृतक के पुत्र रोहित कुमार कर रहे थे। विनय भारती पार्क के कैंडल मार्च निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए फांसीहारी तालाब के पास संपन्न हो गया। इस दौरान लोग गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी भी कर रहे थे। कैंडल मार्च में महरू यादव, नवलकिशोर यादव, प्रतीक यादव, रूपेश यादव, राहुल यादव, अजय यादव, खेदू यादव, राजू भारती, जीतेंद्र यादव, विक्रम यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।