अलग-अलग जगहों पर दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में चालक व उपचालक बाल बाल बच गए। पहली घटना थाना क्षेत्र के बड़की नदी के समीप घटी। जहा एक हईवा करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में चालक बाल बाल बच गया। बताया जाता है कि हाईवा वाहन कटकमसांडी से चतरा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में बड़की नदी पुल के समीप वाहन अनियंत्रित हो गई। जिससे वाहन 10 फीट गड्ढे में जा गीरा। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ब्रहमपुर मोड़ के समीप घटी। चतरा से चौपारण जा रहा एक मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराया। जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक के उपचालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि लुकिग ग्लास संभालने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गई। जिससे वाहन एक महुआ के पेड़ में जा टकराया और पलट गया। वाहन थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी सूदन साव का बताया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, गिद्धौर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में चालक व उपचालक बाल-बाल बच गए। पहली घटना थाना क्षेत्र के बड़की नदी के समीप घटी। जहां एक हाइवा करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में चालक बाल बाल बच गया। बताया जाता है कि हाइवा वाहन कटकमसांडी से चतरा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में बड़की नदी पुल के समीप वाहन अनियंत्रित हो गई। जिससे वाहन 10 फीट गड्ढे में जा गिरा। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ब्रह्मापुर मोड़ के समीप घटी। चतरा से चौपारण जा रहा एक मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराया। जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक के उपचालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि लुकिग ग्लास संभालने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गई। जिससे वाहन एक महुआ के पेड़ में जा टकराया और पलट गया। वाहन थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी सुदन साव का बताया जा रहा है।