भक्ति जागरण में रात भर झूमे दर्शक
अगरबत्ती निर्माण का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ़फोटो-10 संवाद सूत्र चतरा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार से अगरबत्ती निर्माण का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन एलडीएम मृणाल दास आरसेटी निदेशक नलिन कुमार रंजन संकाय सदस्य अशोक कुमार एवं उज्ज्वल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महिलाओं का 30 दिनों का सिलाई का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं स्कूली बच्चों का पोशाक तैयार करना समेत अन्य जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में जिले के सिमरिया टंडवा इटखोरी मयूरहंड हंटरगंज के महिलाएं शामिल हैं।
संवाद सूत्र, सिमरिया : अनुमंडल के सलगी गांव में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में रविवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुखिया शालिनी ज्योति और पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह कार्यक्रम आर्यन म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति जागरण से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात कलाकारों ने भोजपुरी, नागपुरी और हिदी फिल्मी गीतों पर रात भर दर्शकों को झूमते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष रंजय कुमार, सचिव विनय सोनी, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर प्रजापति, प्रमोद साव, प्रवीण कुमार, बालेश्वर साव, नवल सिंह, रोहित, उमेश कुमार, विवेक कुमार, शैलेन्द्र कुमार, बिट्टू कुमार, अजय कुमार, शम्भू प्रसाद, मनोज साव सहित पूजा समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।