Move to Jagran APP

ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के छह लोग जख्मी

टेंपो पलटने से एक ही परिवार के छह लोग जख्मी फोटो- चतरा स्थानीय पुलिस लाईन के समीप शुक्रवार को एक टेंपो पलटने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल टीकर गांव निवासी रामनुग्रह सिंह व डमडोईया के मुनिता कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया। अन्य घायलो में डमडोईया गांव निवासी निरू देवी प्रमिला देवी व पांकी थाना के लुपवा गांव निवासी सुनील सिंह समेत अन्य का नाम शामिल हैं। सभी घायलो का ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ऊक्त सभी लोग औरंगाबाद के देव से छठ पूजा टेंपो से वापस अपने घर लौट रहे थे। तीखा मोड़ होने के कारण टेंपो चालक अपना संतुलन खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगो के अनुसार टेंपो नंबर जेएच 13 ए 0149 हैं. घटना के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कराई गयी हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:16 AM (IST)
ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के छह लोग जख्मी
ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के छह लोग जख्मी

चतरा : स्थानीय पुलिस लाइन के समीप शुक्रवार को ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल टीकर गांव निवासी रामानुग्रह सिंह व डमडोईया के मुनिता कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। अन्य घायलों में डमडोईया गांव निवासी निरू देवी, प्रमिला देवी व पांकी थाना के लुपवा गांव निवासी सुनील सिंह समेत अन्य का नाम शामिल हैं। सभी घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग औरंगाबाद के देव से छठ पूजा कर ऑटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। तीखा मोड़ होने के कारण ऑटो चालक अपना संतुलन खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगो के अनुसार ऑटो नंबर जेएच 13 ए 0149 है। घटना के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.