सीएम आज आएंगे चतरा, प्रशासनिक तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री शनिवार को एक दिवसीय प्रवास के तहत यहां आ रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से स्थानीय न्यू पुलिस लाइन में 11:40 बजे उतरेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम
चतरा : मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री शनिवार को एक दिवसीय प्रवास के तहत यहां आ रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से स्थानीय न्यू पुलिस लाइन में 11:40 बजे उतरेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना हो जाएंगे। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके साथ स्थानीय सांसद सुनील कुमार ¨सह भी होंगे। मुख्यमंत्री सांसद निधि से आवंटित बाइक एंबुलेंस और सहिया आरोग्य कुंजी का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री तीन बाइक एंबुलेस का शुभारंभ करेंगे। जिसमें एक की चाभी स्थानीय पुलिस अधीक्षक को, दूसरे की लातेहार एसपी को और तीसरे की डालटनगंज एसपी को सौपेंगे। इसी प्रकार आरोग्य कुंजी सहिया को भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर, उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनवर हुसैन, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरूण रजक, जिला अभियंता रामकुमार ¨सह एवं अन्य अधिकारियों ने स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।