महायज्ञ को लेकर नावाडीह में हुआ ध्वजारोहण
फोटो-9 संवाद सूत्र, पत्थलगडा : प्रखंड के नावाडीह स्थित कुर्मी टोला में सात मार्च से आयोजित होने वाला नौ दिवसीय श्रीशिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को ध्वजारोहण किया गया। आचार्य अनुज पाठक और संदीप शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण कराया। आचार्य अनुज पाठक ने कहा कि विश्व शांति और कल्याण के लिए यज्ञ बहुत ही पुण्य और महत्वपूर्ण होता है। यज्ञ से सात्विक भावना जागृत होती है। विश्व कल्याण के
पत्थलगडा : प्रखंड के नावाडीह स्थित कुर्मी टोला में सात मार्च से आयोजित होने वाला नौ दिवसीय श्रीशिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को ध्वजारोहण किया गया। आचार्य अनुज पाठक और संदीप शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण कराया। आचार्य अनुज पाठक ने कहा कि विश्व शांति और कल्याण के लिए यज्ञ बहुत ही पुण्य और महत्वपूर्ण होता है। यज्ञ से सात्विक भावना जागृत होती है। विश्व कल्याण के लिए भगवान रामचंद्र ने भी महायज्ञ किया था। मौके पर चतरा विधायक जय प्रकाश ¨सह भोगता ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांव घर में यज्ञ का आयोजन आपसी समरसता लाता है। नावाडीह में शिव परिवार और हनुमान जी का भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। महायज्ञ की सभी तैयारियां ध्वजारोहण पूजा के साथ प्रारंभ कर दी गई। नौ दिवसीय आयोजित इस महायज्ञ में अयोध्या समेत देश के कई कई स्थानों से विद्वान पहुंचेंगे। महायज्ञ में रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा। वृंदावन की रासलीला टीम प्रत्येक दिन रात्रि काल में प्रवचन के बाद लोगों को मछ्वागवत और कृष्ण लीला के जीवंत झांकी दिखाएगी। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र दांगी, मुखिया मेघन दांगी, पंचायत समिति सदस्य राजेश दांगी, पुर्व मुखिया यशोमती देवी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष रामधारी महतो, सचिव परमेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष अशोक प्रसाद, उपसचिव विष्णु महतो समेत भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।