मुख्यमंत्री जनसंवाद में दो मामलों पर हुई चर्चा
समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में मंगलवार को वीडियो कांफ्रें¨सग से जनसंवाद की समीक्षा हुई। सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने समीक्षा की। दो मामलों पर चर्चा हुई। पहला मामला बनचतरा गांव में जोकाही नदी के सामने दो माह पूर्व 11 हजार वोल्ट की तार टूटकर गिर जाने से कुछ गांवों में विद्युत की आपूर्ति बाधित है।
चतरा: समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में मंगलवार को वीडियो कांफ्रें¨सग से जनसंवाद की समीक्षा हुई। सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने समीक्षा की। दो मामलों पर चर्चा हुई। पहला मामला बनचतरा गांव में जोकाही नदी के सामने दो माह पूर्व 11 हजार वोल्ट की तार टूटकर गिर जाने से कुछ गांवों में विद्युत की आपूर्ति बाधित है। इस संदर्भ में विद्युत विभाग से संबंधित मामले की अद्यतन जानकारी ली गई। नोडल पदाधिकारी ने सचिव को बताया कि टेक्नो कंपनी बिजली का कार्य कराई जा रही हैं। शीघ्र ही उक्त गांव में विद्युत बहाल कर दी जाएगी। दूसरा मामला महाबीर प्रसाद का था। इनके द्वारा आधार सत्यापन का कार्य नगर परिषद में किया गया था। लेकिन पांच माह का राशि का भुगतान से नहीं हुआ है। नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार ने सचिव को बताया कि कार्य से संबंधित कागजात के अनुसार राशि का भुगतान कर दिया गया हैं। इस पर सचिव सभी कागजातों का सत्यापन कर एक सप्ताह के अंदर बकाया राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसकी सत्यापन की प्रति जनसंवाद केंद्र को भेजने को कहा है।
डीआरडीए डाइरेक्टर सह नोडल पदाधिकारी जनसंवाद अनिल कुमार, प्रभारी नोडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित, जिला शिकायत निवारण समन्वयक विकास कुमार यादव उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनसंवाद रांची से चतरा जिले को 25 शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी तैयारी यहां पूरी कर ली गई थी। लेकिन समीक्षा में केवल दो ही मामले पर विचार किया गया।