Move to Jagran APP

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार संवाद सूत्र, इटखोरी: थाना क्षेत्र के शहरजाम गांव में पांच साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म करने का आरोपी युवक रितेश कुमार गुप्ता (16 वर्ष) नाबालिग बताया जा रहा है। इस संदर्भ में शुक्रवार को दुष्कर्मी युवक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्मी युवक घटना के बाद से ही फरार है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब छह बजे बच्ची अपने घर में अकेली थी। उसकी मां उस वक्त खेत पर गई हुई थी। मां जब खेत से लौटी तो बच्ची घर में मौजूद नहीं थी। बच्ची को ढूंढते हुए जब उसकी मां छत पर गई तो उसने देखा कि घर के पीछे खेत में युवक उसकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। मां के द्वारा शोर मचाने के बाद दुष्कर्मी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार करने के लिए संबंधित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 08:17 PM (IST)
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

इटखोरी : थाना क्षेत्र में पांच साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म करने का आरोपी युवक नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। इस संदर्भ में शुक्रवार को दुष्कर्मी युवक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्मी युवक घटना के बाद से ही फरार है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब छह बजे बच्ची अपने घर में अकेली थी। उसकी मां उस वक्त खेत पर गई हुई थी। मां जब खेत से लौटी तो बच्ची घर में मौजूद नहीं थी। बच्ची को ढूंढते हुए जब उसकी मां छत पर गई तो उसने देखा कि घर के पीछे खेत में युवक उसकी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। मां के द्वारा शोर मचाने के बाद दुष्कर्मी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार करने के लिए संबंधित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.