जैव विविधता को ले प्रबंधन समिति को दिया गया प्रशिक्षण
जैव विविधता प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न फोटो संवाद सूत्र, हंटरगंज: प्रखंड के जोरी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को जैव विविधता प्रबंधन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जोरी,सलैया , करैलीबार, दंतार एवं पैनी पंचायत के जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित हुए।उपस्थित सदस्यों को ग्रामीण विकास विभाग के मास्टर ट्रेनर अमन कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जैव विविधता से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पीवीआर सर्वे से सम्बंधित जानकारी भी दिये गये। प्रशिक्षण दे रहे कुमार ने बताया कि जैविक और रसायनिक दोनों के उपयोगिता,उसके फायदा एवं नुकसान का विस्तारपूर्वक से जानकारियां दी। शिविर में जोरी के पंचायत समिति सदस्य राहुल गुप्ता, विशाल गुप्ता, डोमन भुइयां,युगेश चौधरी,राजू दास , संजय यादव,योगेन्द्र भारती , संजीत यादव,डोमन यादव , मतलु भुइयां समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित हुए।
हंटरगंज : प्रखंड के जोरी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को जैव विविधता को लेकर प्रबंधन समितियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जोरी, सलैया, करैलीबार, दंतार एवं पैनी पंचायत के जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। पस्थित सदस्यों को ग्रामीण विकास विभाग के प्रशिक्षक अमन कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान पीवीआर सर्वे से संबंधित जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षक ने बताया कि सदस्यों को जैविक और रसायनिक की उपयोगिता, उसके फायदा एवं नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारियां दी गई।