निर्धारित तिथि तक करें बूथ एजेंटों की सूची जमा
राजनीतिक दल निर्धारित तिथि तक करें बूथ एजेंटों की सूची जमा संवाद सूत्र,गिद्धौर: प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजूर ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक किया। बैठक में सभी दलों से बूथ कमेटी के साथ साथ बूथ एजेंट के नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ-साथ फोटोयुक्त सूची निर्धारित समय तक जमा करने को कहा गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गयी। वही संवैधानिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी तक पुनरीक्षण में किए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। बैठक में मो. नसीमुद्दीन अंसारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी, कांग्रेस के महावीर दांगी, राजद के रामदेव यादव, झारखंड विकास मोर्चा के विनोद पासवान, पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।
गिद्धौर : प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ पूनम कुजूर ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक किया। बैठक में सभी दलों से बूथ कमेटी के साथ साथ बूथ एजेंट के नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ-साथ फोटोयुक्त सूची निर्धारित समय तक जमा करने को कहा गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गयी। वही संवैधानिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी तक पुनरीक्षण में किए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। बैठक में मो. नसीमुद्दीन अंसारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लखन दांगी, कांग्रेस के महावीर दांगी, राजद के रामदेव यादव, झारखंड विकास मोर्चा के विनोद पासवान, पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।