Move to Jagran APP

अधिकारियों ने किया सखियों से संवाद

अधिकारियों ने किया सखियों से संवाद प्रखंड मुख्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में बुधवार को सखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने सखियों से संवाद किया। अधिकारियों ने सखी मंडल के सदस्यों को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जबकि सखियों ने अधिकारियों को ग्रामीण समस्याओं से अवगत कराया। वीडियो अमित मिश्रा ने सखी मंडल को सरकारी योजनाओं में भागीदार बनने और आत्मनिर्भर होने की सलाह दी जबकि सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी ने मातृ वंदना, सुकन्या योजना सहित बाल विकास के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और इसे गांव तक पहुंचाने और प्रचारित करने की अपील की। जेएसएलपीएस के सदस्यों ने सखी मंडल को सशक्त और संपन्न बनने को कहा। संवाद में मौजूद जिप सदस्य अनामिका देवी, प्रमुख मीना देवी, उप प्रमुख ललिता देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर ¨सह, भाजपा नेता सुजीत भारती आदि ने सखी मंडल की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला और उन्हें सशक्त बनकर देश के नवनिर्माण में

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 06:13 PM (IST)
अधिकारियों ने किया सखियों से संवाद

सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में बुधवार को सखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने सखियों से संवाद किया। अधिकारियों ने सखी मंडल के सदस्यों को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जबकि सखियों ने अधिकारियों को ग्रामीण समस्याओं से अवगत कराया। वीडियो अमित मिश्रा ने सखी मंडल को सरकारी योजनाओं में भागीदार बनने और आत्मनिर्भर होने की सलाह दी जबकि सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी ने मातृ वंदना, सुकन्या योजना सहित बाल विकास के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और इसे गांव तक पहुंचाने और प्रचारित करने की अपील की। जेएसएलपीएस के सदस्यों ने सखी मंडल को सशक्त और संपन्न बनने को कहा। संवाद में मौजूद जिप सदस्य अनामिका देवी, प्रमुख मीना देवी, उप प्रमुख ललिता देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर ¨सह, भाजपा नेता सुजीत भारती आदि ने सखी मंडल की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला और उन्हें सशक्त बनकर देश के नवनिर्माण में भागीदारी बनने की अपील की। कार्यक्रम में सखी मंडल की महिलाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जेएसपीएलएस के कर्मी और बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.