Move to Jagran APP

मुखिया संघ की कलमबंद हड़ताल से विकास कार्य ठप

संवाद सूत्र,प्रतापपुर : प्रतापपुर मुखिया संघ की एक बैठक रविवार को मुखिया संघ की अध्यक्ष एवं प्रतापपुर मुखिया रीना देवी की अध्यक्षता मे प्रतापपुर सचिवालय मे आयोजित किया गया ।बैठक मे उपस्थित सभी मुखियों ने मुखियों के प्रति रघुवर सरकार के सौतेलापूर्ण रवैया एवं मान सम्मान मे ठेस पहुंचाने के रवैया की ¨नदा किया।बैठक मे सभी मुखियों ने अपनी 1

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:45 PM (IST)
मुखिया संघ की कलमबंद हड़ताल से विकास कार्य ठप
मुखिया संघ की कलमबंद हड़ताल से विकास कार्य ठप

प्रतापपुर : प्रतापपुर मुखिया संघ की एक बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष एवं प्रतापपुर मुखिया रीना देवी ने की। बैठक में उपस्थित विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने राज्य सरकार पर सौतेलापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए इसकी ¨नदा की है। मुखिया संघ अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में 15 नवंबर से कलमबंद हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण प्रखंड में मनरेगा की योजनाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, वे आंदोलन पर डटे रहेंगे। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूर्व में ही ज्ञापन सौंपा गया है। संघ के सदस्यों ने बताया कि मांगो में वर्ष 2018-19 की 14वें वित्त की प्रथम किस्त की राशी सभी जिलों मे भेजने, मनरेगा मजदूरों के मजदूरी मे बढ़ोतरी करने, सभी प्रकार के पेंशन की राशि को बढ़ा कर एक हजार रुपये कर सुचारू रूप से देने एवं काटे गये पेंशन को जल्द लागू करने, राशन कार्ड मे छुटे लाभुकों का नाम जोड़ने, मुखिया का मान सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान करना, झारखंड को सुखाड़ घोषित करना, ग्राम सभा को और स्वतंत्र करने, पंचायती राज अधिनियम मे गलत तरीके से छेड़छाड़ कर मुखिया के वित्तीय शक्ति जब्त करना का विरोध, पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय मे वृद्धि करना एवं टीए डीए देना, सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बीमा कराना, सभी पंचायत कर्मियों को बायोमीट्रिक अटेंडेंस पंचायत सचिवालय मे बनाने आदि मांग शामिल है। बैठक में रामपुर मुखिया खेदू यादव, भरही मुखिया सुल्ताना खातून, बरुरा मुखिया तैरा बीबी, घोरीघाट मुखिया हिफर्जूरहमान, बभने मुखिया उमेश रविदास, एघारा मुखिया गीता कुमारी, घोड़दौड़ मुखिया रामजी भारती, डुमरवार मुखिया नरेश राम रजक, हुमाजांग मुखिया संजू देवी, योगियारा मुखिया गीता देवी, जोगीडीह मुखिया चंद्रमणी देवी, टंडवा मुखिया धनेश्वरी देवी तथा सिदकी मुखिया सरिता देवी सहित सभी पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.