दीपावली की रात घाघरा व सिसई में जले तीन घर
दीपावली की रात में घाघरा और सिसई प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में तीन घर जल गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। घाघरा से मिली जानकारी के अनुसार रूकी पंचायत के मनातू गांव में बुधवार के देर रात जगमोहन बड़ाईक घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रचो समान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया। पीड़ित जमगोहन बड़ाईक ने बताया कि आग लगने का कारण उसे पता नहीं है। उसे आशंका है कि बच्चे गांव में पटाखा फोड़ रहे थे उससे आग लगी होगी। उसके अनुसार चावल साइकिल, घर के दस्तावेज एवं अन्य सामान जल गए।
घाघरा /सिसई : दीपावली की रात में घाघरा और सिसई प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में तीन घर जल गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। घाघरा से मिली जानकारी के अनुसार रूकी पंचायत के मनातू गांव में बुधवार के देर रात जगमोहन बड़ाईक घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखे सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया। पीड़ित जमगोहन बड़ाईक ने बताया कि आग लगने का कारण उसे पता नहीं है। उसे आशंका है कि बच्चे गांव में पटाखा फोड़ रहे थे उससे आग लगी होगी। उसके अनुसार चावल साइकिल, घर के दस्तावेज एवं अन्य सामान जल गए। उसने अंचल प्रशासन से घर देने और आर्थिक मदद करने की गुहार लगायी है। सिसई से मिली जानकारी के अनुसार लरंगों गांव में दो सगे भाई नारायण साहु और भदरू साहु के घर में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। दोनों भाईयों का घर सटा हुआ था। शोर मचाने पर वहां ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से पहले ही खाने पीने के रखे समान, कपड़ा आदि जल गया। दोनों पीड़ितों के अनुसार लगभग दो लाख की परिसंपत्ति का नुकसान हुआ है।