Move to Jagran APP

सवैतनिक अवकाश की मांग को ले महिलाकर्मियों ने काटा बवाल

सवैतनिक अवकाश के सवाल पर महिला कर्मियो ने काटा बवाल टंडवा: सीसीएल के मगध आम्रपाली परियोजना में पदस्थापित लगभग दो दर्जन महिला कर्मियो ने सवैतनिक अवकाश की मागं को ले बुधवार को कार्यालय के समक्ष बवाल काटा । आक्रोशित महिला कर्मियो ने प्रबंधन पर उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाया । बताया गया कि परियोजना में पदस्थापित लगभग चार दर्जन पुरुष कर्मियो के सात नवबंर को दीपावली के सवैतनिक अवकाश के कार्यालय आदेश पर महिलाकर्मी आक्रोशित हो उठी और कार्यालय के समक्ष बवाल काटा । आंदोलित महिला कर्मियो के आरोप है कि खनन क्षेत्र में लगे महिला कर्मियो को सवैतनिक अवकाश दी जाती है जबकि परियोजना कार्यालय में पदस्थापित महिला कर्मियो को इसे वंचित रखा गया ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:12 PM (IST)
सवैतनिक अवकाश की मांग को ले महिलाकर्मियों ने काटा बवाल
सवैतनिक अवकाश की मांग को ले महिलाकर्मियों ने काटा बवाल

टंडवा : सीसीएल के मगध आम्रपाली परियोजना में पदस्थापित महिलाकर्मियों ने सवैतनिक अवकाश की मांग को ले बुधवार को कार्यालय के समक्ष बवाल काटा। आक्रोशित महिलाकर्मियों ने प्रबंधन पर उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाया। बताया गया कि परियोजना में पदस्थापित लगभग चार दर्जन पुरुष कर्मियों को सात नवंबर को दीपावली के सवैतनिक अवकाश के कार्यालय आदेश पर महिलाकर्मी आक्रोशित हो उठी और कार्यालय के समक्ष बवाल काटा। उनका आरोप है कि खनन क्षेत्र में लगे महिलाकर्मियों को सवैतनिक अवकाश दी जाती है। लेकिन महिलाओं को इसे वंचित रखा गया। वहीं पुरुष कर्मियों को इसकी सुविधा दी गई है। महिला कर्मियों में सुनीता देवी, राधा देवी,उमा देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, प्रतिमा कुमारी, अमीना देवी, जसोदा देवी, ममता देवी, कपूरी देवी, प्रतिमा कुमारी, ¨रकी देवी, अंजली देवी, पुष्पा कुमारी, सरिता कुमारी, कंचन कुमारी, सुलेखा कुमारी, बबीता कुमारी आदि ने परियोजना कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यालय से करने व आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.