रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन फोटो - 11 चतरा : स्थानीय इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को दिपावाली के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल
चतरा : स्थानीय इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को दीपावाली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 8 ग्रुप में भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान अंजली ग्रुप, द्वितीय स्थान श्वेता ग्रुप व तृतीय स्थान स्वीटी ग्रुप की छात्राएं रही। शेष ग्रुप के सदस्यों को सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। उसके बाद विद्यालय में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग पंचम के छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरस्कार, कक्षा छह के छात्राओं को द्वितीय पुरस्कार एवं वर्ग 7 के बच्चों को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद ¨सह में कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों में एक नई प्रतिभा का जन्म होता है। बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिता समय-समय पर विद्यालय में होना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शहनवाज आलम, पूनम ¨सह, सरस्वती कुमारी, गौतम कुमार, मनोज लहरी की भूमिका निभाई रही।