उत्तराठी नदी पर बनेगा पुल, जल्द मिलेगी प्रशासनिक स्वीकृति
टंडवा के उत्तराठी नदी पर पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ऐसे संभावना जताई जा रही है कि एक से दो महीना के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के फंड से पुल का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पर 4.50 करोड़ की राशि खर्च होगी। यह जानकारी उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि दो से चार दिनों के भीतर इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी। बताते चले कि
चतरा : टंडवा के उत्तराठी नदी पर पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ऐसे संभावना जताई जा रही है कि एक से दो महीना के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के फंड से पुल का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पर 4.50 करोड़ की राशि खर्च होगी। यह जानकारी उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि दो से चार दिनों के भीतर इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी। बताते चले कि उत्तराठी नदी पर पुल नहीं होने के कारण आसपास के गांवों के ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में बच्चे नदी होकर स्कूल जाते हैं। इसकी खबर विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रानिक चैनलों पर हमेशा प्रसारित होते रहे हैं। डीसी ने खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला परिषद के जिला अभियंता रामकुमार ¨सह को डीपीआर तैयार कराने का निर्देश दिया। डीपीआर के बाद प्राक्कलन बना लिया गया है।