हरलाल तालाब छठ घाट गंदगी से भरा, सफाई की मांग
हर के हरलाल छठ तालाब गंदगी से भरा पड़ा है। लोगों ने छठ घाट को समय पर सफाई करवाने की मांग किया है।बताया जाता है की छठ महापर्व आने में कुछ ही दिन शेष रह गया है। परंतु अब तक छठ घाट की सफाई प्रारंभ नहीं हुआ है। ऐसे में सफाई न होने से शहरवासी काफी ¨चतित हैं। छठ घाटों पर कूड़ा कचरों का अंबार लगा हुआ है। तालाब व उसके आसपास गंदगी का मलबा जमा पड़ा हैं। यह तालाब कूड़ा
चतरा : शहर के हरलाल छठ तालाब गंदगी से भरा पड़ा है। लोगों ने छठ घाट को समय पर सफाई करवाने की मांग किया है।बताया जाता है की छठ महापर्व आने में कुछ ही दिन शेष रह गया है। परंतु अब तक छठ घाट की सफाई प्रारंभ नहीं हुआ है। ऐसे में सफाई न होने से शहरवासी काफी ¨चतित हैं। छठ घाटों पर कूड़ा कचरों का अंबार लगा हुआ है। तालाब व उसके आसपास गंदगी का मलबा जमा पड़ा हैं। यह तालाब कूड़ा-कचरे से भरा पड़ा है। इस छठ घाट पर शहर के व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचती हैं। लेकिन नियमित साफ-सफाई नहीं होने से तालाब के चारों ओर गंदगी जमा है।लोगों का कहना है कि इस तालाब पर पिछले कई वर्षो से सूर्योपासना का महापर्व छठ होते आ रहा है। यहां पर हजारों व्रती एक साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस पर्व के कुछ ही दिन शेष रहने से श्रद्धालुओं में छठ घाट की साफ-सफाई की ¨चता सताने लगी है। इस घाट के आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ जैसा महान एवं पवित्र पर्व में महज दो सप्ताह तक का समय रह गया है। फिर भी नगरपालिका इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। जबकि प्रशासन से जल्द छठ घाट की सफाई करने की मांग किया है।