Move to Jagran APP

गृह प्रवेश के बहाने सुभाष करेंगे आज शक्ति प्रदर्शन

राजद नेता सुभाष यादव महाष्टमी को चतरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन से उनका काफिला चतरा के लिए रवाना होगा। बताया जा रहा है कि काफिला में तीन से चार सौ वहन और हजारों समर्थक होंगे। जिले के हंटरगंज प्रखंड के झारखंड की सिमाना पर उनका भव्य स्वागत होगा। हंटरगंज पहुंचने के बाद सुभाष यादव मां कौलेश्वरी की दर्शन करेंगे और

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 07:13 PM (IST)
गृह प्रवेश के बहाने सुभाष करेंगे आज शक्ति प्रदर्शन
गृह प्रवेश के बहाने सुभाष करेंगे आज शक्ति प्रदर्शन

चतरा : राजद नेता सुभाष यादव महाष्टमी को चतरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन से उनका काफिला चतरा के लिए रवाना होगा। बताया जा रहा है कि काफिला में तीन से चार सौ वहन और हजारों समर्थक होंगे। जिले के हंटरगंज प्रखंड के झारखंड की सिमाना पर उनका भव्य स्वागत होगा। हंटरगंज पहुंचने के बाद सुभाष यादव मां कौलेश्वरी की दर्शन करेंगे और उसके बाद चतरा के लिए रवाना होंगे। चतरा आगमन पर वह अपने आवास में गृह प्रवेश करेंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई है। विधि-विधान से गृह प्रवेश के बाद सुभाष यादव शहर के पूजा पंडालों का भ्रमण करेंगे और मां दुर्गे से आर्शिवाद लेंगे। दरअसल सुभाष यादव चतरा संसदीय क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा पाले हुए हैं। वे पहली बार चतरा आ रहे हैं। यही कारण है कि गृह प्रवेश के बहाने सुभाष यादव शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं। उनकी उम्मीदवारी की दोवदारी को लेकर जिला राजद दो भाग में बंटा हुआ है। एक भाग उनका समर्थन कर रहा है, तो दूसरा विरोध पर उतारू है। अब देखना है कि सुभाष यादव विक्षुब्ध नेताओं व कार्यकर्ताओं को मनाने में कितना सफल हो पाते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चतरा संसदीय क्षेत्र से राजद अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा या नहीं। चूंकि विपक्ष द्वारा महागठबंधन बनाने की कवायद चल रहा है। चतरा सीट से राजद के साथ-साथ कांग्रेस एवं झाविमो भी दावा कर रहा है। गठबंधन में यहां की सीट किसके खाते में जाएगी, इस पर अंतिम निर्णय होने के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन सुभाष यादव राजद से अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित बता रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.