इलाज के अभाव में महिला की मौत
कान्हाचट्टी: उचित उपचार के अभाव में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित निवास करने वाली 45 वर्षीया मसोमात मुनवा मुसहरनी पेट के रोग से ग्रसित थी औ तकरीबन छह माह से बीमार चल रही थी। बताते चलें कि मुसहर परिवार खानाबदोश की ¨जदगी व्यतीत किया करते हैं। इनके पास न रहने को घर न
कान्हाचट्टी : उचित उपचार के अभाव में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित निवास करनेवाली मसोमात मुनवा मुसहरनी (45) पेट के रोग से ग्रसित थी और छह माह से बीमार चल रही थी। बताते चलें कि मुसहर परिवार खानाबदोश की ¨जदगी व्यतीत किया करते हैं। इनके पास न रहने को घर न सोने को बिस्तर है। खुले आसमान में टाटी लगाकर रहने को विवश है। इनकी सुधि लेने ना ही कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ना ही जिला प्रशासन है। परिवार वालों ने बाजार में चंदा इकट्ठे कर कान्हाचट्टी स्थित बड़की नदी पर स्थित घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया।