स्थानांतरित बीडीओ को समारोहपूर्वक दी गई विदाई
प्रखंड कार्यालय में शनिवार की देर शाम को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सर्वप्रथम स्थानांतरित बीडीओ ए•ाज हुसैन अंसारी को समारोह पूर्वक विदाई दिया गया।जबकि वर्त्तमान बीडीओ पूनम कुजूर का स्वागत गुलदस्ता देकर किया गया।बीडीओ ए•ाज हुसैन अंसारी को अंग वस्त्र व शाल देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने अपने
गिद्धौर : प्रखंड कार्यालय में शनिवार की देर शाम को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सर्वप्रथम स्थानांतरित बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी को समारोह पूर्वक विदाई दिया गया। जबकि वर्तमान बीडीओ पूनम कुजूर का स्वागत गुलदस्ता देकर किया गया। बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी को अंग वस्त्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने अपने 13 माह के कार्यकाल में लोगों से मिले सहयोग व समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। लोगों के साथ-साथ प्रखंड के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अपना पूरा सहयोग दिया। जिससे वे सफलतापूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन कर सके। जिप सदस्य रामलखन दांगी, प्रमुख प्यारी देवी, पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी ने बीडीओ के कार्यकाल को भूरी भूरी प्रशंसा किया। जबकि उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। वक्ताओं ने वर्तमान बीडीओ पूनम कुजूर से प्रखंड के विकास में हर समय सहयोग करने का वचन दिया। मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ¨चतामन दांगी, सुरेश प्रसाद राणा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, नाजिर नरेश ¨सह, सहायक देवकीनंदन राम, पंचायत सचिव मोहम्मद नसीम उद्दीन अंसारी, कमलेश कुमार वर्मा, पूर्व मुखिया महेंद्र राम,भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे।