जल सहिया संघ ने मांगों के समर्थन में दिया धरना
झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समीप धरना दिया। धरना के माध्यम से संघ ने कहा है कि सरकार उनके साथ भेदभाव की नीति अपनाए हुए है। महंगाई आसमान छू रही है और सहिया को मानदेय के नाम पर ठगा जा रहा है। धरना कार्यक्रम में पूर्व मुत्री सह झाविमो नेता सत्यानंद भोगता भी शामिल हुए और उनकी समस्याओं से अगवगत हुए। पूर्व मंत्री ने कहा कि सहिया की मांग उचित है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
चतरा : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समीप धरना दिया। धरना के माध्यम से संघ ने कहा है कि सरकार उनके साथ भेदभाव की नीति अपनाए हुए है। महंगाई आसमान छू रही है और सहिया को मानदेय के नाम पर ठगा जा रहा है। धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता सत्यानंद भोगता भी शामिल हुए और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। पूर्व मंत्री ने कहा कि सहिया की मांग उचित है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक पार्टी का सरकार है। लेकिन सभी मोर्चो पर विफल है। उन्होंने कहा कि अनुबंधित कर्मियों को मानदेय कम और काम अधिक लिया जा रहा है। चुनाव में अच्छे दिन का नारा दिया था, क्या भाजपा का यही अच्छा दिन है। धरना समाप्ति से पूर्व जल सहिया का एक शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि महंगाई को देखे हुए समानजनक वेतन निर्धारित किया जाए, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 150 रुपये प्रति शौचालय का भुगतान जल सहिया को किया जाए, पोशाक अविलंब दिया जाए, मोबाइल रिचार्ज के लिए सौ रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाए, हैंडपंप मरम्मत निर्धारित का मूल भुगतान किया जाए आदि मांगे शामिल है। कार्यक्रम में जल सहिया के प्रदेश अध्यक्ष एतवरिया महतो, सचेतक राघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो, कोषाध्यक्ष ¨रकू देवी, प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी, उपाध्यक्ष आरती देवी, बिमला देवी, उषा देवी आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।