हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिमरिया पथ पर स्थित उडसू गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई। जिसकी पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कोठी गांव निवासी तेइस बर्षीय बब्लू खान के रुप में की गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताविक बब्लू खान दुपहिया वाहन से जा रहा था। इसी क्रम में अनियंत्रित हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
टंडवा : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिमरिया पथ पर स्थित उडसू गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कोठी गांव निवासी बबलू खान (23) के रुप में की गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बबलू खान दुपहिया वाहन से जा रहा था। इसी क्रम में अनियंत्रित हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए चतरा ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाना ले आई। घटना के बाद चालक भागने मे सफल रहा। मृतक बबलू खान का टायर दुकान था। वह इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था।