अग्नि कांड का किया गया मार्क एक्सरसाइज
गिद्धौर : आपदा प्रबंधन के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रखंड के मंझगांवा गांव में अग्नि कांड का मार्क ए
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 07:59 PM (IST)
गिद्धौर : आपदा प्रबंधन के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रखंड के मंझगांवा गांव में अग्नि कांड का मार्क एक्सरसाइज किया गया। मार्क एक्सरसाइज अपर समाहर्ता के निर्देश पर आयोजित की गई थी। इस आयोजन में आग लगी कांड से बचने के कई तरकीब बताए गए। मार्क एक्सरसाइज राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद सिन्हा द्वारा किया गया। इस क्रम में पुआल में आग लगाकर व उस पर काबू पाने के तरकीब बताए गए। बताया गया कि यदि किसी विषम परिस्थिति में आग लगी होती है तो लोगों को धैर्य से कार्य लेने की जरूरत है। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक पानी का इस्तेमाल करने के तरकीब बताए गए। मौके पर मंझगांवा गांव के कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें