कल्याण शाखा में हवाला के तर्ज पर हुआ घोटाला
चतरा : कल्याण शाखा में हवाला के तर्ज पर घोटाला हुआ है। केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली करोड़ों क
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 07:39 PM (IST)
चतरा : कल्याण शाखा में हवाला के तर्ज पर घोटाला हुआ है। केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली करोड़ों की राशि को पहले उन फर्जी स्कूलों के नामों पर खोले गए खाता में भेजा जाता था। जब राशि की निकासी फर्जी स्कूलों से नहीं होती थी, तो उसी राशि को जिला कल्याण पदाधिकारी के फर्जी पत्र के जरिये नाजिर अपने सगे-संबंधियों एवं फर्जी शैक्षणिक संस्थाओं के नाम पर हस्तांतरित करवा देता था। उसके बाद संबंधित खाताधारक उन रुपयों की निकासी करते थे। यह सिलसिला वर्षों से चला आ रहा था। नाजिर ने अपने परिवार वालों के नाम पर एक स्वयंसेवी संस्था भी बना रखा है। जिसका नाम सेनवर्ल्ड है। संस्था की सचिव उसकी पत्नी सुनीता देवी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें