कौलेश्वरी पहुंचने पर पर्यटन मंत्री का भव्य स्वागत
हंटरगंज : कौलेश्वरी महोत्सव में गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में सरकारी अि
हंटरगंज : कौलेश्वरी महोत्सव में गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, राजनेता, समाज सेवी और बुद्धिजीवी तलहटी स्थित हेलीपैड और कौलेश्वरी पर्वत पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। विधायक जय प्रकाश भोक्ता मौजूद थे। मंत्री का हेलीकॉप्टर ठीक दोपहर 12:25 बजे तलहटी स्थित हटवरिया हेलीपैड पर उतरा। वहां पर विधायक जय प्रकाश भोक्ता, उपायुक्त जितेंद्र कुमार ¨सह, उप विकास आयुक्त जीशान कमर, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अर¨वद कुमार ¨सह, अमरेंद्र कुमार केसरी, बहोरी ¨सह समेत दर्जनों लोगों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मौके पर मौजूद झारखंड पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सलामी परेड के निरीक्षण के बाद मंत्री सीधे कौलेश्वरी के मुख्य द्वार पर पहुंचे। वहां बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। वहीं से महोत्सव का उद्घाटन कर सीधे हेलीपैड पहुंचे और रांची के लिए प्रस्थान कर गए।