आस्था से संपन्न हुआ खरना, पहला अर्घ्य आज
चतरा : नेम निष्ठा का पर्व चैत्री छठ का उत्साह चरम पर है। छठ पूजा करने वाले व्रती गुरुवार
चतरा : नेम निष्ठा का पर्व चैत्री छठ का उत्साह चरम पर है। छठ पूजा करने वाले व्रती गुरुवार को पूरे दिन उपवास के बाद संध्या में दूध और अरवा चावल से बने खीर एवं अन्य पूजा सामग्री भगवान भास्कर को अíपत कर खरना किया। खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का उपवास प्रारंभ हो गया है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने को लेकर लोग देर रात तक व्रतियों के घर पहुंचते रहे। शुक्रवार को भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अíपत किया जाएगा। वहीं शनिवार को उदीयमान स्वरूप को अर्घ्य अर्पण के साथ व्रत संपन्न हो जाएगा। पर्व को लेकर छठ घाटों एवं जलाशयों की साफ-सफाई पूर्ण कर ली गई है। शहर में वैसे तो कई छठ घाट है। लेकिन चैत्री छठ की पूजा में प्राय: व्रती छठ घाट ही आते हैं। चूंकि चैत्री छठ करने वाले व्रतियों की संख्या बहुत अधिक नहीं होती है। छठ को लेकर बाजार में भीड़ भाड़ बढ़ी हुई है। फल एवं पूजन सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारी की भीड़ पूरे दिन उमड़ी रही। इधर छठ घाट की साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है। व्रतियों को किसी प्रकार के दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से ही सजग है।