Move to Jagran APP

प्राथमिकता के आधार पर होगा कौलेश्वरी का विकास : बाउरी

हंटरगंज : कौलेश्वरी का विकास त्वरित गति से होगा। इसे पर्यटन विभाग प्राथमिकता देगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 06:58 PM (IST)
प्राथमिकता के आधार पर होगा कौलेश्वरी का विकास : बाउरी
प्राथमिकता के आधार पर होगा कौलेश्वरी का विकास : बाउरी

हंटरगंज : कौलेश्वरी का विकास त्वरित गति से होगा। इसे पर्यटन विभाग प्राथमिकता देगा। इसके विकास से संबंधित कोई भी फाइल पर्यटन विभाग में नहीं रुकेगा। गुरुवार को यह बात पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कही। वह यहां कौलेश्वरी महोत्सव का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि कौलेश्वरी की छटा देख कर हम काफी प्रभावित हुए हैं। इसका विकास तेजी से होना चाहिए। इसके लिए हम सब को संकल्पित होने की जरूरत है। कौलेश्वरी पर रोपवे लगाने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। दो महीने के भीतर रोपवे लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोपवे का उद्घाटन करने दो महीने के बात आएंगे। तभी इस पर्वत पर चढें़गे और मां कौलेश्वरी की पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई ढपोरशंख की घोषणा नहीं कर रहा हूं, बल्कि बजरंगबली के मंदिर में संकल्प ले रहा हूं। इससे पूर्व पर्यटन मंत्री ने हेलीकॉप्टर से कौलेश्वरी का मुआयना किया। उनके साथ चतरा के सांसद सुनील कुमार ¨सह और पर्यटन सचिव मनीष रंजन भी थे। कौलेश्वरी की छटा देख कर मंत्री गदगद हुए। सांसद सुनील कुमार ¨सह ने उन्हें बताया कि यह तीन धर्मो की संगम स्थली है। सनातन, बौद्ध और जैन धर्म की आस्था का केंद्र है। सिख धर्म के लोग भी इसके प्रति श्रद्धा रखते हैं। इस्लाम के बंदे तीनों धर्मो के अनुयायियों की भावना की कद्र करते हैं। यह स्थल दुर्गा सप्तशती मार्कंडेय पुराण और देवी भागवत में भी वर्णित है। यहां चैत्र नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं। पहाड़ पर स्थित तालाब चार एकड़ में फैला है। 1575 फीट ऊपर स्थित इस तालाब में सालों भर पानी रहता है। नजदीक से कौलेश्वरी की छटा और मनोहारी दिखती है। इसपर मंत्री कहा कि 1575 फीट ऊपर तालाब का होना प्रकृति का अनुपम वरदान है। दो महीने बाद जब रोपवे का उद्घाटन करने आएंगे, तब मां कौलेश्वरी से साक्षात्कार करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.