कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था चरमराई
सिमरिया : प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्यवस्था चरमरा गई है। विद्यालय में पिछले 6
सिमरिया : प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्यवस्था चरमरा गई है। विद्यालय में पिछले 6 माह से शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों का मानदेय नहीं मिला है। जिससे विद्यालय के कर्मी उत्साह के साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। विद्यालय में खाद्यान्न, साग-सब्जी, दूध आदि के आपूर्तिकर्ताओं को भी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते आपूर्तिकर्ता परेशान है। आपूर्तिकर्ताओं का कहना है कि राशि का भुगतान नहीं होने से दुकानदार भी अब उधार देना बंद कर दिया है। जैसे तैसे आपूर्ति की जा रही है। विद्यालय की व्यवस्था चरमराने के कारण छात्राओं को मीनू के आधार पर भोजन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से विद्यालय की विधि व्यवस्था सुधारने का अनुरोध किया है।