चतरा में आम्रपाली कोल परियोजना में रंगदारी के लिए फायरिंग, राहुल दुबे गैंग का नाम
चतरा के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में रंगदारी की मांग को लेकर एबीएस ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कैंप कार्यालय पर ...और पढ़ें

रंगदारी के लिए आम्रपाली में गोलियों की गूंज।
HighLights
आम्रपाली कोल परियोजना में एबीएस कंपनी कैंप पर फायरिंग हुई।
रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने 10-12 गोलियां चलाईं।
राहुल दुबे गैंग के नाम से पोस्टर छोड़कर अपराधी फरार।
संवाद सूत्र, टंडवा (चतरा)। चतरा जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। रंगदारी की मांग को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने होंहे रोड स्थित पीओ कार्यालय के सामने संचालित एबीएस ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कैंप कार्यालय पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, एबीएस कंपनी एनसीसी कंपनी के पेटी कान्ट्रैक्ट पर आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रही है।
इसी ट्रांसपोर्टिंग कार्य को लेकर रंगदारी की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। मांग पूरी नहीं होने पर अपराधियों ने कैंप कार्यालय को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी नकाबपोश थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर पोस्टर छोड़कर फरार हो गए।

राहुल दुबे गैंग का नाम
पोस्टर पर राहुल दुबे गैंग का नाम होने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना में इस संगठन की वास्तविक संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोल कारोबारी बिंदेश्वर उर्फ बिंदु गंझू को कथित तौर पर रंगदारी के लिए धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी।
वहीं, छोड़े गए पर्चे में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े अर्श और आदित्य का भी जिक्र होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि संभावित स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।