लक्ष्य से सबसे अधिक खनन राजस्व संग्रह कर चतरा ने बनाया कीर्तिमान
लेकिन लक्ष्य प्राप्त कर अधिक की वसूली सिर्फ चतरा जिला ने किया है। जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार कहते हैं कि यह पहला मौका है जब चतरा जिला ने लक्ष्य से अधिक रुपये की वसूली किया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य छह अरब के करीब था। जबकि वसूली 6.47 अरब से
जुलकर नैन, चतरा : चतरा जिला ने खनन राजस्व संग्रहण में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए निर्धारित छह अरब (छह सौ करोड़) के लक्ष्य को पार करते हुए 47 करोड़ अधिक का राजस्व संग्रह किया है। ऐसा करने वाला चतरा प्रदेश का पहला जिला है। इसके पहले वर्षो से यह रिकार्ड धनबाद के नाम था, जो निर्धारित लक्ष्य से कुछ करोड़ ऊपर कर संग्रह करता रहा था। 2018-19 में धनबाद जिला ने लक्ष्य से कम खनन राजस्व संग्रहित किया है। वैसे समग्रता में चतरा से अधिक की राजस्व वसूली दूसरे जिलों ने की है, लेकिन लक्ष्य से अधिक की वसूली सिर्फ चतरा जिला ने किया है। जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि यह पहला मौका है, जब चतरा जिला ने लक्ष्य से अधिक राजस्व की वसूली किया है। उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 4.80 अरब के खनन राजस्व की वसूली हुई थी। उसके पूर्व अर्थात 2016-17 में 5.18 अरब रुपये की वसूली हुई थी। गत वित्तीय वर्ष 2017-18 की तुलना में देखें, तो 1.67 अरब रुपये अधिक संग्रहित हुए हैं।
:::::::::::::::::
प्राप्त राजस्व का विवरण
परियोजना का नाम प्राप्त राजस्व
पिपरवार 1.42 अरब
अशोका 1.79 अरब
पुरनाडीह 0.22 अरब
मगध 0.96 अरब
आम्रपाली 1.90 अरब
पत्थर माइंसों से 0.18 अरब
कुल 6.47 अरब