केंद्र व राज्य में पूंजीपतियों की सरकार : बाबूलाल
केन्द्र व राज्य में पूंजीपतियों की सरकार : बाबूलाल लोकतंत्र के इस देश में अब संविधान भी खतरे में पत्थलगडा में देर शाम पहुंचे बाबूलाल मरांडी, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत पत्थलगडा : केंद्र व राज्य में पूंजी पतियों की सरकार चल रही है। इस सरकार को गरीबों से कोई वास्ता नहीं है। यह सरकार केवल पूंजी पतियों के इशारे पर काम करती है। भाजपा के बड़े ठेकेदारों और पूंजीपति अनिल अंबानी जैसे लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अब देश में लड़ाकू विमान राफेल जैसे बड़े घोटाले भी हो रहे हैं। देश और राज्य की स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होने लगी है। उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो व राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पत्थलगड़ा में कहीं। श्री मरांडी शुक्रवार की देर संध्या प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में हल्ला बोल पोल खोल व चोर मचाए शोर कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे अपने 2
पत्थलगडा : केंद्र व राज्य में पूंजीपतियों की सरकार चल रही है। इस सरकार को गरीबों से कोई वास्ता नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के इशारे पर काम करती है। बड़े ठेकेदारों और अनिल अंबानी जैसे पूंजीपति को लाभ पहुंचाना सरकार का मकसद है। इसलिए अब देश में लड़ाकू विमान राफेल जैसे बड़े घोटाले भी हो रहे हैं। देश और राज्य की स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होने लगी है। उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने पत्थलगड़ा में कही। मरांडी शुक्रवार की देर संध्या प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में हल्ला-बोल, पोल-खोल व चोर मचाए शोर कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा, अपने 28 माह के मुख्यमंत्री काल के दौरान उन्होंने प्रदेश के समुचित विकास का द्वार खोला था। परंतु उनके बाद जितनी भी सरकारें आई सभी ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया। आज हालात ऐसे हैं कि जो लोग अपना हक मांगते हैं उनके ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है। इस सरकार को केवल अपनी कुर्सी की ¨चता है। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर विधायकों की खरीद बिक्री भी की गई और जब उन्होंने इसकी जांच की मांग के तो उल्टा उनके ऊपर ही केस दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनती है तो सभी बिकने वाले विधायक जेल जाएंगे। जेवीएम प्रवक्ता योगेंद्र प्रतीप ¨सह ने कहा कि भाजपा के चाल-चलन व दोहरे चरित्र को पार्टी आम लोगों तक रख रही है। स्थानीय नीति के नाम पर लोगों को छला जा रहा है।
:::::::::::::::::::: दिवंगत पत्रकार चंदन के परिजनों से मिले
पत्थलगडा : झाविमो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शुक्रवार की रात 9:00 बजे पत्थलगड़ा के दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और हर संभव मदद की आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में भय और दहशत का आलम है। यहां लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में दिनदहाड़े खून की होली खेली जा रही है। आए दिन लूटमार, हत्या, चोरी जैसे घटनाएं आम हो गई है। भाजपा की सरकार में लोग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्रकार के हत्यारों को अविलंब सजा होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को सरकार अस्तर से मुआवजा मिलनी चाहिए।