चतरा में दो हाइवा की सीधी टक्कर, क्षतिग्रस्त वाहन से डेढ़ घंटे बाद निकाला गया जख्मी चालक Chatra News
मंगलवार सुबह गिद्धौर शांति शिव मंदिर के समीप दो हाइवा के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 09:08 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 09:08 AM (IST)
गिद्धौर (चतरा), जेएनएन। प्रखंड मुख्यालय स्थित शांति शिव मंदिर के समीप दो हाइवा के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षतिग्रस्त हाइवा से जख्मी चालक को डेढ घंटा बाद बड़ी मशक्कत से निकाला गया और उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह की है। घटना की जानकारी मिलते ही गिद्धौर थाना के सहायक अवर निरीक्षक जयराम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जख्मी चालक इसी थाना क्षेत्र के मारंगी गांव निवासी बहादुर गंझू का पुत्र कमलेश कुमार गंझू के रूप में पहचान हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें