Move to Jagran APP

भाजपा कुंदा मंडल अध्यक्ष का शव कुआं से बरामद

पुलिस ने भाजपा कुंदा मंडल के अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विनय ¨सह भोगता का शव शनिवार की सुबह एक कुआं से बरामद किया है। उसकी उम्र 40 से 42 वर्ष के करीब होगी। शव की बरामदगी कुंदा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से हुई है। जबकि मंडल अध्यक्ष बजराही लावालौंग स्थित जामुनटांड के रहने वाले थे। उनके पिता अंबिका ¨सह भोगता वनवसी कल्याण केंद्र से जुड़े हुए हैं और भाभी अनिता देवी कुंदा की जिला परिषद सदस्य हैं। परिजन इसे हत्या का मामला बता

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:44 PM (IST)
भाजपा कुंदा मंडल अध्यक्ष का शव कुआं से बरामद
भाजपा कुंदा मंडल अध्यक्ष का शव कुआं से बरामद

प्रतापपुर : पुलिस ने भाजपा कुंदा मंडल के अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विनय ¨सह भोगता (42) का शव शनिवार की सुबह एक कुआं से बरामद किया है। शव की बरामदगी कुंदा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से हुई है, जबकि वह लावालौंग स्थित जामुनटांड के रहने वाले थे। वह बीस सितंबर को करमा पर झूमर खेलने साथियों के साथ रात दस बजे घर से निकले थे। उनके पिता अंबिका ¨सह भोगता वनवसी कल्याण केंद्र से जुड़े हुए हैं और भाभी अनिता देवी कुंदा की जिला परिषद सदस्य हैं। परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है। कुआं से शव निकाले जाने के बाद ग्रामीणों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और कुंदा चौक को जाम कर दिया। इसी बीच स्थानीय विधायक जयप्रकाश ¨सह भोगता, एसडीओ, बीडीओ, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा कुंदा पहुंचे और कार्यकर्ताओं को धीरज से काम लेने को कहा। ग्रामीणों ने चार घंटे बाद विधायक के आश्वासन पर जाम हटा लिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इधर जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा के तहत पीड़ित परिवारों को बीस हजार का चेक दिया है।

loksabha election banner

==================

घर नहीं लौटने पर दी पुलिस को सूचना करमा उत्सव से देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और 21 सितंबर को इसकी सूचना कुंदा थाना को दी। इसी बीच अहले सुबह गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित नावाडीह के एक जीर्णशीर्ण कुआं से शव बरामद किया गया। परिजन इसे हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने का प्रयास बता रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना के सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.