Move to Jagran APP

चतरा के पूर्व जिला कल्याण अधिकारी अवधेश सिन्हा गिरफ्तार

घोटाला के आरोपित तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी अवधेश कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:00 PM (IST)
चतरा के पूर्व जिला कल्याण अधिकारी अवधेश सिन्हा गिरफ्तार
चतरा के पूर्व जिला कल्याण अधिकारी अवधेश सिन्हा गिरफ्तार

चतरा, जागरण संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने 1.33 करोड़ रुपये के घोटाला का आरोपित तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी अवधेश कुमार सिन्हा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी स्थानीय विकास भवन के समीप से हुई है। अवधेश कुमार सिन्हा पर जिला कल्याण पदाधिकारी रहते हुए छात्रवृत्ति एवं साइकिल योजना मद में घोर अनियमितता का आरोप है। अवधेश कुमार सिन्हा यहां बतौर जिला कल्याण पदाधिकारी दो बार पदस्थापित रहे हैं और दोनों बार उन्होंने वित्तीय अनियमितता बरती है।

loksabha election banner

वर्ष 2008 से लेकर 2010 तक के पदस्थापन में छात्राओं को मिलने वाली 2700 साइकिल बेचने और आदिम जनजाति के लिए आवंटित बिरसा आवास योजना का निर्माण कराए बगैर लाखों रुपये की निकासी का आरोप है। इन मामलों की जांच चल रही है। वर्ष 2014 में दूसरे पदस्थापन के दौरान छात्रवृत्ति, छात्रावास भवन और साइकिल मद में 1.33 करोड़ का घोटाला किया है।

जिसमें अवधेश सिन्हा के अलावा तत्कालीन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा के खिलाफ 29 जून 2014 को तत्कालीन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण राम के लिखित बयान पर छह मामला दर्ज किया गया था। सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राम अवध सिंह ने बताया कि एसपी अखिलेश बी वारियर को मिली गुप्त सूचना सिन्हा की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सिन्हा को जेल भेज दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.