लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : पवन
चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता फोटो संवाद सूत्र,गिद्धौर: प्रखंड के बरटा रोड स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को आजसू के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा प्रभारी पवन साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं को लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव सभी
गिद्धौर: प्रखंड के बरटा रोड स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को आजसू के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा प्रभारी पवन साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं को लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव सभी 81 सीटों पर लड़ेगी। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कमेटी का विस्तार करने के साथ-साथ मजबूत करने का आह्वान किया। जबकि दो अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ ¨सह ने कहा कि आजसू से ही झारखंड का विकास हो सकता है। लोगों को एक बार आजसू को मौका देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ दांगी की ने किया। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल के आधा दर्जन युवाओं ने आजसू का दामन थामा। कार्यक्रम के मौके पर राजू लाल वर्मा, ¨प्रस कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, रमेश प्रसाद वर्मा, बनवारी पांडेय, मुनि पांडेय, पंकज कुमार पांडेय, श्रीकांत पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।