Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चाल धंसने से महिला की मौत, एक घायल

गिद्धौर : थाना क्षेत्र के महुआटांड़ के जंगल में दुधिया मिट्टी का चाल धंस जाने से एक महिला की मौत हो ग

By Edited By: Updated: Mon, 24 Oct 2016 06:25 PM (IST)
Hero Image

गिद्धौर : थाना क्षेत्र के महुआटांड़ के जंगल में दुधिया मिट्टी का चाल धंस जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका मनोरमा देवी शंभु ठाकुर की पत्नी थी। जबकि घायल महिला रामेश्वर ठाकुर की पत्नी वैरूण देवी है। बताया जाता है कि दीपावली पर्व को देखते हुए दोनों मिट्टी लाने के लिए भुरकुंडा जंगल गई थी। मिट्टी निकालने के क्रम में अचानक चाल धंस गया और दोनों महिला उसके नीचे दब गई। एक महिला को ग्रामीणों के प्रयास से निकाल लिया गया। जबकि दूसरी महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी।