Move to Jagran APP

दो घंटे में तय होती है 13 किमी की दूरी

प्रखंड़ के इन संपर्क सडकों की बदहाली पर जनप्रतिनिधियों को ध्यान आकृष्ट किया गया है। परंतु इसपर अभी तक सकारात्मक पहल नही हो पाया है। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्याम सुंदर मुर्मू कहते हैं कि उनके विभाग के अधीन आने वाली सड़कों का बहुत जल्द डीपीआर बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:56 PM (IST)
दो घंटे में तय होती है 13 किमी की दूरी
दो घंटे में तय होती है 13 किमी की दूरी

हंटरगंज : प्रखंड के सड़कों की हालत बदहाल है। पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति और भी जर्जर है। इन सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यात्रियों की यात्रा भगवान भरोसे होती है। अंदाजा महज इस बात से लगा सकते हैं कि हंटरगंज-लेंजवा सड़क की दूरी तेरह किलोमीटर है। 13 किलोमीटर का सफर तय करने में लगभग दो घंटे लगते हैं। वहीं हंटरगंज-नावाडीह पनारी की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है। आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग डेढ़ घंटे लगते हैं। हंटरगंज-नावाडीह पनारी सड़क से प्रखंड के तीन पंचायतों क्रमश: नावाडीह पनारी, जबडा और मीरपुर को जोड़ती है। इन तीनों पंचायतों में लगभग दो दर्जन गांवों से प्रतिदिन हजारों लोगों आना-जाना होता है। इसी प्रकार हंटरगंज-लेंजवा सड़क से पांच पंचायत लेंजवा, औरू, गेरुआ, डाहा और खूंटीकेवाल खुर्द के लगभग पचास गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन मुख्यालय आना होता है। परंतु सड़क पर पैदल चलना मुश्किल है। दोपहिया व चारपहिया वाहनों की तो कल्पना करना ही बेकार है। हंटरगंज मुख्यालय आने वाली तीसरी सड़क में हंटरगंज-डुमरिया है। इस सड़क की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है। इस सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। इस सड़क से प्रखंड के तीन पंचायत तिलहेत, उरैली और केदलीकलां के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग मुख्यालय का आवागमन करते हैं। प्रखंड के इन संपर्क सडकों की बदहाली पर जनप्रतिनिधियों को ध्यान आकृष्ट किया गया है। परंतु इसपर अभी तक सकारात्मक पहल नही हो पाया है। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्याम सुंदर मुर्मू कहते हैं कि उनके विभाग के अधीन आने वाली सड़कों का बहुत जल्द डीपीआर बनाया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.