मंडल कारा के माआवादी बंदी रहे भूख हड़ताल पर
By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 07:34 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 07:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चतरा : स्थानीय मंडल कारा के बंदी बुधवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहे। भूख हड़ताल का नेतृत्व मंडल कारा में बंद जोनल कमांडर रामाशंकर यादव कर रहे थे। यह आंदोलन बिहार के औरंगाबाद व रोहतास जिले में हुई गोली कांड के विरोध में किया गया। मंडल कारा के कर्मियों ने भूख हड़ताल की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि माओवादी बंदी के साथ-साथ कुछ सामान्य बंदी भी भूख हड़ताल पर बैठे। माओवादी बंदियों का आरोप है कि बिहार में आम लोगों के साथ पुलिस दमनकारी नीति अपनाए हुई है। शोषण और उत्पीड़न से वहां की जनता कराह रही है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक बच्चा व महिला एवं रोहतास जिला के कनौदी में दो लोगों की मौत से सरकार की दमनकारी नीति को उजागर कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें