यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं

इटखोरी(चतरा) : लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे झाविमो नेता उदयभान नारायण सिंह ने रविवार को प्रखंड के चोरकारी गांव में समर्थकों के साथ बैठक की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में झाविमो नेता ने चतरा से चुनाव लड़ने का संकेत दिया। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी चुनाव में समर्थन देने की बात कही। झाविमो नेता ने कहा कि उनका परिवार राजतंत्र से लेकर प्रजातंत्र तक इस क्षेत्र के लोगों से जुड़ा रहा है। उनके परिवार का जुड़ाव सामाजिक व राजनीतिक रूप से भी रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कही। कहा कि जन समस्याओं के प्रति केंद्र व राज्य सरकार गंभीर नहीं है। भ्रष्टाचार व महंगाई चरम सीमा पर है। इन दोनों सरकारों से जनता को मुक्ति चाहिए। बैठक में झाविमो के जिला सचिव अनूप कुमार सिन्हा, हजारीबाग जिला किसान मोर्चा के सदस्य अर्जुन राम, प्रवीण सिंह, परमानंद सिंह, अर्जुन सिंह, राधेश्याम सिंह, समाज सेवी कुमार गौरव, विशुन साव, पन्ना प्रसाद दांगी व अधीन भुइयां आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
